- Advertisement -

वर्तमान समय की राजनीति में बाबू राम सिंह जैसे नेता की जरूरत : अभिषेक सिंह राणा

0 73

7 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों में पूर्व सांसद स्व राम सिंह को किया याद

वर्तमान समय की राजनीति में बाबू राम सिंह जैसे नेता की जरूरत : अभिषेक सिंह राणा

- Advertisement -

- Advertisement -

सुल्तानपुर। सांसद एवं पूर्व विधायक स्व राम सिंह की 7 वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण मे मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता पूर्व सांसद स्व राम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ज्ञात हो कि शहर से सटे पयागीपुर निवासी रामसिंह वर्ष 1978 से 1983 तक यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। वे कांग्रेस के टिकट से जिले की चांदा विधानसभा क्षेत्र से 1980 में विधायक चुने गए थे। 1985 तक विधायक रहने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जनता दल का दामन थाम लिया था। 1989 में वे जनता दल के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे। वे जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव रहे। फिर बाद में 1995 से 1996 तक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला था। विगत कुछ वर्ष पहले उन्होंने अपने पुराने घर कांग्रेस में वापस आ गए थे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि पूर्व सांसद एवं विधायक स्वर्गीय राम जमीन से जुड़े हुए नेता थे उन्होंने हमेशा सभी धर्म जाति मजहब के उत्थान के लिए काम किया था। स्व राम सिंह जैसे नेता की वर्तमान समय की राजनीति में जरूरत है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता नफीस फारुकी, लाल पद्माकर सिंह, सिराज अहमद भोला, नंदलाल मोर्य, विभु पांडे, पवन मिश्रा कटांवा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.