- Advertisement -

सुल्तानपुर-कजरी महोत्सव प्रतियोगिता में बही कजरी गीत रसधार।

0 199

कादीपुर सुलतानपुर

कजरी महोत्सव प्रतियोगिता में बही कजरी गीत रसधार।

- Advertisement -

- Advertisement -

कादीपुर तहसील परिसर में विलुप्त हो रहा लोकगगीत कजरी आज गंगा राम मौर्य के संयोजन में कजरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गायक कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के संयोजक गंगाराम मौर्य ने कहा कि कजरी पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध लोकगीत है। कजरी की उत्पत्ति मिर्जापुर में मानी जाती है। मिर्जापुर पूर्वी उत्तर प्रदेश में गंगा के किनारे बसा जिला है। यह वर्षा ऋतु का लोकगीत है। इसे सावन के महीने में गाया जाता है। यह अर्ध-शास्त्रीय गायन की विधा के रूप में भी विकसित हुआ है और इसके गायन में बनारस घराने की ख़ास दखल है।

गायक कलाकार अभिमन्यु मौर्य ने कहा कि कजरी गीतों में वर्षा ऋतु का वर्णन विरह-वर्णन तथा राधा-कृष्ण की लीलाओं का वर्णन अधिकतर मिलता है। कजरी की प्रकृति क्षुद्र है। इसमें श्रृंगार रस की प्रधानता होती है। उत्तरप्रदेश एवं बनारस में कजरी गाने का प्रचार खूब पाया जाता है।प्राचीन काल से ही उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जनपद माँ विंध्यवासिनी के शक्तिपीठ के रूप में आस्था का केन्द्र रहा है। अधिसंख्य प्राचीन कजरियों में शक्तिस्वरूपा देवी का ही गुणगान मिलता है। आज कजरी के वर्ण्य-विषय काफ़ी विस्तृत हैं, परन्तु कजरी गायन का प्रारम्भ देवी गीत से ही होता है। कुछ लोगों का मानना है कि कान्तित के राजा की लड़की का नाम कजरी था। वो अपने पति से बेहद प्यार करती थी। जिसे उस समय उससे अलग कर दिया गया था। उनकी याद में जो वो प्यार के गीत गाती थी। उसे मिर्जापुर के लोग कजरी के नाम से याद करते हैं। वे उन्हीं की याद में कजरी महोत्सव मनाते हैं। कजरी गायन प्रतियोगिता में अभिमन्यु मौर्य, वन्दना सिंह, रीता, हीरामणि तिवारी, मोनू मिश्रा, दीनबंधु पाठक, रेखा रेनू प्रजापति,अन्जू यादव, अशोक कुमार, शिवप्रसाद बारी सहित अनेक कलाकारों ने अपनी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ बार एसोसिएशन कादीपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयशंकर तिवारी, दयाराम पांडेय एडवोकेट,व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, केके तिवारी एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर-भाजपा युवा मोर्चा ने शहर में डीजे के साथ निकाली विशाल तिरंगा यात्रा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.