- Advertisement -

सुल्तानपुर रोडवेज कर्मचारी की मनमानी से लेट हो रही है सुबह की बसें।

0 42

रोडवेज कर्मचारी की मनमानी से लेट हो रही है सुबह की बसें
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसे अक्सर टिकट मशीन देर से पाने के कारण नियत समय पर नही निकल पा रही हैं जिससे यात्री निजी सेवाएं लेने को मजबूर हैं।
बताया जा रहा है कि सुबह डिपो से निकलने वाली बसों को टिकट मशीन देने वाला प्रभारी हमेशा सुबह 6 बजे के बाद आता है, जिससे 6 बजे से पहले निकलने वाली बसे समय से नही निकल पाती हैं। इस कारण उनकी सवारियां प्राइवेट गाड़ियों का सहारा ले लेती हैं। इधर छह बजे के बाद निकलने वाली बस परिचालक अपनी बस में सवारियां भरने लगता है। आये दिन इस समय और मशीन को लेकर विवाद हो जाता हैं। मंगलवार को भी यही हुआ है, जिसके कारण 6 बजे निकलने वाली बस काफी देर से निकली। इसके कारण इस बस की सवारियों ने निजी बस व टैक्सियों का सहारा ले लिया। साढ़े 6 बजे के बाद निकलने वाली बस को चालक और परिचालक ने मौका देखकर अपने समय से पहले ही बस को निकाल दिया, जिससे 6 बजे के परिचालक की आपत्ति से विवादित बहस हो गयी। मशीन प्रभारी की मनमानी से सुबह की बसे समय से नही निकल पा रही हैं और बाद की बसे पहले निकल जा रही हैं। बसों का समय बिगड़ने से यात्री परेशान हो निजी बसों के चक्कर में फस रहे है तथा रोडवेज की आर्थिक क्षति पहुंच रही हैं।

- Advertisement -

सुल्तानपुर-कोर्ट ने अनूप संडा की अर्जी पर कोई राहत देना नहीं माना जायज,अर्जी की खारिज

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.