- Advertisement -

सुलतानपुर- कूरेभार कस्बे में ग्राम चौपाल‘ का हुआ आयोजन,आयुक्त ने सुनी जन शिकायतें।

4

आयुक्त अयोध्या मण्डल, अयोध्या की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था/दुर्गा पूजा एवं दशहरा की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सभी सम्बन्धित अधिकारी गुणवत्तापूर्ण आख्या/शिकायकर्ता से वार्ता कर ही करें शिकायतों का निस्तारण-आयुक्त अयोध्या मण्डल, अयोध्या।

- Advertisement -

आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कूरेभार(पंचायत भवन) में ‘ग्राम चौपाल‘ का हुआ आयोजन।

- Advertisement -

       सुलतानपुर 03 अक्टूबर/आयुक्त महोदय अयोध्या मण्डल अयोध्या श्री गौरव दयाल,  द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान गुरूवार को निरीक्षण भवन लो0नि0वि0 में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा आयुक्त महोदय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ लो0नि0वि0 गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमती उषा सिंह, मा0 सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, मा0 विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
      तत्पश्चात आयुक्त अयोध्या मण्डल, अयोध्या की अध्यक्षता व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या, मण्डल अयोध्या श्री प्रवीन कुमार की उपस्थिति में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, राजस्व कार्यों/कानून व्यवस्था, दुर्गा पूजा/दशहरा की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।  उक्त बैठक में आयुक्त अयोध्या मण्डल, अयोध्या द्वारा सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से समीक्षा के दौरान अधिशाषी अधिकारी लो0नि0वि0 को निर्देशित करते हुए कहा कि  निर्माणाधीन/मरम्मत हेतु चल  रहे कार्यों में तेजी लायें तथा दुर्गा पूजा/दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत सभी सड़कों का मरम्मत का कार्य तेजी से करें। उन्होंने पर्यटन विभाग के अन्तर्गत  धर्मार्थ कार्य/मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में प्रेषित प्रस्ताव को पुनः भेजने हेतु निर्देशित किया। आयुक्त महोदय द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल हेतु पाइप लाइन विछाने से टुटी हुई सड़कों का मरम्मत कार्य कराने हेतु अधिशाषी अभियन्त जे.जे.एम. को निर्देशित किया। इसी प्रकार उन्होंने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से सभी विभागों की बिन्दुवार प्रगति समीक्षा की। उन्होंने यू0पी0 नेडा, उद्यान, विद्युत, कृषि, ग्राम विकास, सिंचाई, चिकित्सा विभाग, दुग्ध विभाग, पर्यटन आदि के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 
     आयुक्त महोदय द्वारा राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित मुकदमों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें, अनावश्यक का विवाद उत्पन्न न होने दें। उन्होंने दाखिल खारिज वरासत आदि से सम्बन्धित मुकदमों का यथाशीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। आयुक्त महोदय द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर व शिकायतकर्ता से दूरभाष पर अवश्य वार्ताकर ही किया जाय। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण आख्या लगाकर ही करें। 
      तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा दुर्गा पूजा/दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा पण्डालों को लगाने की अनुमति अवश्य दी जाय। उन्होंने लॉ एण्ड आर्डर के दृष्टिगत सभी को क्षेत्र में भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी मुख्य चौराहों व दुर्गा पण्डालों में सी.सी.टी.वी. कैमरे अवश्य लगाये जाये। इसी प्रकार उन्होंने दुर्गा पूजा तैयारियों के दृष्टिगत सभी आधारभूत सुविधाएं जैसे- बिजली, पानी, साफ-सफाई, कानून व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने मोबाइल में गूगल प्लेस्टोर से *सी-प्लान(कम्युनिटी पुलिस) ऐप* अवश्य डाउनलोड कर लें, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों से जानकारी यथाशीघ्र प्राप्त हो सके।

तत्पश्चात आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कूरेभार(पंचायत भवन) में ‘ग्राम चौपाल‘ का आयोजन किया गया। उक्त चौपाल में सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। ग्राम चौपाल में उपस्थित लोगों द्वारा आयुक्त महोदय के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा गया। आयुक्त महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उक्त ग्राम चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, वृद्धा/विधवा पेंशन, राशन कार्ड, नालियों की साफ-सफाई, जलभराव आदि के सम्बन्ध में आम जनमानस द्वारा शिकायतें की गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कूरेभार के सम्बन्ध में अशोक नामक शिकायतकर्ता द्वारा की गयी शिकायत के सम्बन्ध में आयुक्त महोदय द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तुरन्त मौके पर जाकर निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार राजस्व विवादों से सम्बन्धित प्रकरण में आयुक्त महोदय द्वारा दोनों पक्षों के विवादों को सुनकर सभी सम्बन्धित राजस्व टीम के साथ मौके पर ही निस्तारित कराया। उन्होंने आवास विकास के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने तथा विधवा/वृद्धा पेंशन के सभी पात्र लाभार्थियों को आच्छादित करने हेतु सभी ग्रामों में सर्वें कर लाभार्थियों चिन्हित करने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया। आयुक्त महोदय द्वारा कूरेभार स्थित मनरेगा पार्क में महोगनी वृक्ष का पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित

अमेठी एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या

Comments are closed.