- Advertisement -

Sultanpur News :- अब सुल्तानपुर में क्या चलेगा नकली किन्नरों का वर्चस्व?आइये जानते है क्या है पूरा माज़रा।

50

Sultanpur News, Sultanpur News Today, Sultanpur News Live , Sultanpur Latest News Today , Sultanpur News In Updated Hindi ,

क्या अब नकली किन्नरों के खौफ में जियेगा सुल्तानपुर जनपद, अब सवाल उठाना लाज़मी हैं कि अब किन्नरों में भी असली नकली का चल गया हैं खेल,और यह खेल और कही नही योगी राज में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में सामने आ रहा है। अब आम लोंगो में यह सवाल उठ रहा है कि सुल्तानपुर में नकली किन्नरों का रहेगा वर्चस्व? आइये जानते है क्या थी वजह।

- Advertisement -

- Advertisement -

जनपद में असली किन्नरों के बजाय नकली किन्नरों ने लूट मचा रखी है। इसकी जानकारी असली किन्नरों को लगी। पूरे लाव लश्कर से पहुँचने के पहले ही नकली किन्नर मौके से रफूचक्कर हो गए। इतना ही नहीं नकली किन्नरों ने पूर्व राज्य मंत्री सोनम किन्नर के नाम पर लोगों को गुमराह कर लूट मचा रखी है। इस बात की जानकारी जब सोनम किन्नर को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत 21 दिसम्बर शुक्रवार को जिला प्रशासन से की। डीएम सुल्तानपुर के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने नगर कोतवाली के बहादुर नस्सरगंज स्थित एक मकान पर रात में छापामारी की योजना बनाई, लेकिन सोनम किन्नर के साथ पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले नकली किन्नर खाना छोड़ मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने वहां तलाशी की। वहां कपड़े, लड़कियों के नकली बाल ,मेकअप इत्यादि समान भी मिले जिससे लगा कि वहां बहुरूपिए नकली किन्नर बन कर यहां से निकलते थे। बहरहाल सोनम की माने तो उन्हें बदनाम करने के लिए विपक्षी दलों ने साजिश रची है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें फंडिंग की जा रही है ताकि असली किन्नरों को बदनाम कर उनके नाम पर लूट खसोट की जा सके।

Comments are closed.