सुल्तानपुर: पुलिस अधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी साइबर अपराधियों ने बनाई।
सुल्तानपुर: अपनी आईडी नहीं बचा पाए पुलिस अधिकारी, साइबर अपराधियों ने बनाई फर्जी फेसबुक प्रोफाइल
सुल्तानपुर। जिले में साइबर अपराधियों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि अब पुलिस अधिकारी भी इनके निशाने पर आ गए हैं। क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर अपराधी लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं।
यह मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई है। सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में फर्जी आईडी से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
पुलिस अधिकारी की आईडी हैक होने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। आम नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि जब पुलिस अधिकारी ही अपनी पहचान को साइबर अपराधियों से नहीं बचा पा रहे, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
सुल्तानपुर साइबर अपराध |
पुलिस अधिकारी फेसबुक आईडी हैक |
CO City प्रशांत सिंह |
सुल्तानपुर फेसबुक फ्रॉड |
साइबर क्राइम सुल्तानपुर |
फर्जी फेसबुक आईडी |
पुलिस अधिकारी की आईडी हैक |
सोशल मीडिया फ्रॉड |
सुल्तानपुर: बल्दीराय प्रमुख थामेंगे सुभासपा का दामन, इसौली विधानसभा में उलटफेर
Comments are closed.