सुल्तानपुर: शिवगढ़ प्रधान की गुंडागर्दी, महिला को पीटा और कपड़े फाड़े
शिवगढ़ प्रधान की गुंडागर्दी: महिला से मारपीट, कपड़े फाड़कर घसीटा, तोड़फोड़
सुल्तानपुर। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों पर महिला से बर्बर तरीके से मारपीट का गंभीर आरोप लगा है।
महिला का कहना है कि शनिवार रात को प्रधान अपने साथियों संग डेयरी पर पहुंचा और तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर महिला को पीटते हुए सड़क पर घसीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने महिला की साड़ी खींचकर उसका ब्लाउज भी फाड़ दिया।
हमलावरों ने महिला के पति और भतीजे को भी बुरी तरह पीटा। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
उधर, प्रधान पक्ष ने भी महिला के परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुलतानपुर: महिला कैदियों को कोर्ट में पैरवी हेतु मिलेगा निःशुल्क अधिवक्ता
Comments are closed.