प्रधान पति गैंगस्टर बजरंग बली पर मुकदमा दर्ज, लेखपाल से अभद्रता और दबंगई

6

सुल्तानपुर: ग्राम प्रधान पति गैंगस्टर बजरंग बली पर मुकदमा दर्ज, लेखपाल से अभद्रता और दबंगई का आरोप।

सुल्तानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के महेसुआ गांव में दलित की जमीन नापने पहुंचे लेखपाल से ग्राम प्रधान पति गैंगस्टर बजरंग बली व उनके समर्थकों द्वारा अभद्रता और दबंगई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने लेखपाल से सरकारी कागजात भी छीन लिए।

लेखपाल की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि बजरंग बली समेत दो नामजद और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देहात कोतवाल अखंड देव मिश्र ने अभियोग पंजीकरण की पुष्टि की है।

सुल्तानपुर ब्रेकिंग |

गैंगस्टर बजरंग बली |

ग्राम प्रधान पति |

दलित जमीन विवाद |

लेखपाल अभद्रता |

दबंगई सुल्तानपुर |

महेसुआ गांव मामला |

“शेयर बाजार अपडेट: Sensex-Nifty नीचे, SIP और IPO में तेजी”

Comments are closed.