सतपाल महाराज के जन्मदिन पर पदयात्रा, इंसानियत और मानव धर्म का संदेश
सतपाल महाराज के जन्मदिन पर पदयात्रा, इंसानियत का दिया संदेश
सुल्तानपुर।
संस्थापक सतपाल महाराज के जन्मदिन पर रविवार को मानव उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मार्गों पर सद्भावना पदयात्रा निकाली। इस दौरान मानव धर्म और इंसानियत का संदेश देते हुए लोगों को ईश्वर से जोड़ने की अपील की गई।
पयागीपुर चौराहे स्थित आश्रम से बैनर और पोस्टर लेकर यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें स्थानीय नागरिकों के साथ महिलाओं की टोलियां भी शामिल हुईं। पदयात्रा के दौरान मानव धर्म के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया और लोगों से इंसानियत की राह पर चलने का आह्वान किया गया।
शाखा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद साहू, मानव सेवा दल के पदाधिकारी संतोष सिंह, आश्रम प्रभारी नवनीत जी, रामदयाल तिवारी, रवि यादव और शैलेश पांडे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। सभी ने समाज को मानव धर्म से जोड़ने और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
#सतपालमहाराज
#सुल्तानपुरन्यूज़
#मानवउत्थानसेवासमिति
#इंसानियतकासंदेश
#सद्भावनापदयात्रा
#मानवधर्म
#पयागीपुरआश्रम
#समाजसेवा
#सतपालमहाराजजन्मदिन
#महिलासहभागिता
सुलतानपुर: सिपाही के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान | पिता की डांट से नाराज
Comments are closed.