रेल अस्पताल से महिला रेल कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त सेनेटरी नेपकिन | सुल्तानपुर
🟢 सुल्तानपुर | रेलवे न्यूज़
रेल अस्पताल से महिला रेल कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त सेनेटरी नेपकिन।
सुल्तानपुर। महिला रेल कर्मचारियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। सुल्तानपुर जंक्शन स्थित रेलवे अस्पताल में अब महिला रेल कर्मचारियों को मुफ्त सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे।
रेलवे अस्पताल परिसर में चीफ फार्मासिस्ट केशव गुप्ता की अध्यक्षता में नई सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन को इंस्टॉल किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ द्वारा मशीन से सेनेटरी नेपकिन प्राप्त करने की विधि की जानकारी भी दी गई।
इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि महिला रेल कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और आसानी से सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध हो सके। रेल प्रशासन की इस पहल को महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
SultanpurNews
RailwayHospital
WomenEmployees
SanitaryNapkin
RailwayNews
HealthFacility
UPNews
सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के अभाव का आरोप, बुजुर्ग महिला की मौत
Comments are closed.