मनरेगा नामकरण विवाद: सुल्तानपुर में आज कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपेगी ज्ञापन
मनरेगा के नामकरण को लेकर कांग्रेस का आज जोरदार प्रदर्शन।
सुल्तानपुर।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम बदले जाने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने जा रही है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा व्यापक आंदोलन और प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजना के नाम में बदलाव किए जाने का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता आज कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकालेंगे, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगा।
कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगा और मांग करेगा कि मनरेगा योजना को पुनः महात्मा गांधी के नाम से ही यथावत रखा जाए। कांग्रेस का कहना है कि यह योजना ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा है और इसके नाम से छेड़छाड़ अस्वीकार्य है।
SultanpurNews
Manrega
CongressProtest
मनरेगा
AbhishekSinghRana
PoliticalNews
BreakingNews
सुल्तानपुर में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय 22 दिसंबर को रहेंगे बंद।
Comments are closed.