हथियानाला पर बनेगा नया विद्युत शवदाहगृह, बल्दीराय के 57 गांव सदर तहसील में

59


बल्दीराय के 57 गांव सदर तहसील में शामिल, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
सुल्तानपुर।
शहर के विनोबा पुरी मोहल्ले स्थित हथियानाला पर जल्द ही नया विद्युत शवदाहगृह बनाए जाने की योजना पर काम शुरू होगा। इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता चल रही है और जल्द ही यह योजना धरातल पर उतरने की संभावना है। यह जानकारी पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक विनोद सिंह ने दी।
रविवार दोपहर जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक विनोद सिंह ने बल्दीराय तहसील के 57 गांवों को सदर तहसील में शामिल किए जाने के निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से क्षेत्रीय लोगों को प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी और उन्हें अनावश्यक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान शहर की जाम की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक विनोद सिंह ने बताया कि शहर में ठेला-खोमचा एवं अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को एक निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित करने के लिए जिलाधिकारी से लगातार वार्ता चल रही है। रोडवेज बस स्टेशन क्षेत्र में लगने वाले जाम को समाप्त करने के लिए शहर से बाहर नए बस स्टेशन की स्थापना की दिशा में भी तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मजदूर मंडी को फ्लाईओवर के नीचे स्थापित करने को लेकर भी कार्य प्रगति पर है। इस योजना के लिए पूर्व सांसद मेनका गांधी द्वारा भी पूर्व में प्रयास किए गए थे, जिन्हें अब अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है।
विधायक विनोद सिंह ने अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिक व्यस्त रहने और जनता की समस्याओं से दूर रहने पर आपत्ति जताई। उन्होंने इस स्थिति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

SultanpurNews

VinodSinghMLA

Hathiyanala

ElectricCrematorium

BaldiRai

SadarTehsil

UPPolitics

LocalDevelopment

UrbanDevelopment

SultanpurBreaking

अमीना ताइक्वांडो एकेडमी की सेजल निषाद का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Comments are closed.