जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, GRP–RPF की सतर्कता से महिला की बची जान

7

🛑 सुलतानपुर जंक्शन पर बड़ा हादसा टला, GRP–RPF की सतर्कता से महिला की बची जान
सुलतानपुर।
सुलतानपुर जंक्शन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर–01 पर माघ मेला स्पेशल ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला अचानक असंतुलित होकर चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ी। मौके पर मौजूद GRP, RPF और महिला हेल्प डेस्क की तत्परता से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना 30 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। प्रयागराज–अयोध्या धाम के बीच संचालित माघ मेला स्पेशल ट्रेन (04113) प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। जैसे ही ट्रेन चलने लगी, उसी दौरान महिला ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी। महिला के गिरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
शोर सुनते ही GRP थाना सुलतानपुर की टीम, RPF कर्मी और महिला हेल्प डेस्क की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


महिला की पहचान विनीता (परिवर्तित नाम), उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम सराय गोहिल्ला, थाना कुरेभार जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने GRP–RPF की सतर्कता और मानवता भरे प्रयासों की सराहना की।
रेलवे पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

सुलतानपुर में दो दिवसीय आर्म बॉक्सिंग फेडरेशन कप, 10 राज्यों की टीमें ले रहीं हिस्सा

Sultanpur Junction News, Rail Accident Averted, GRP RPF Alertness, Magh Mela Special Train, Sultanpur Breaking News, Railway Safety News, Sultanpur GRP

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #SultanpurNews #RailwayNews #GRP #RPF #RailSafety

Comments are closed.