सुलतानपुर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ, 5 से 11 फरवरी तक आयोजन
सुलतानपुर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन।
सुलतानपुर। जनपद में कुरेभार क्षेत्र के सरैया मझौवा के प्रधान पिंकू सिंह के यहां धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त करने के उद्देश्य से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 05 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से सायं 05 बजे तक होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 05 फरवरी 2026 (गुरुवार) को प्रातः 09 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों के शामिल होने की संभावना है।
इस पावन कथा का वाचन कथाव्यास पूज्य श्री मुकेश आनंद जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कथा के दौरान श्रीकृष्ण लीला, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र, गोवर्धन पूजा सहित भागवत के गूढ़ रहस्यों का सरल और भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।
आयोजन को चारों धामों की पुण्य ऊर्जा से अभिसिंचित श्री जगन्नाथ स्वामी जी का महाप्रसाद प्राप्त होगा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को ब्रह्मभोज एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को भी मजबूत करेगा।
https://www.facebook.com/share/v/16gJayzUk6
आप का चर्चित लाइव शो “पूछता है सुलतानपुर”,देखे सप्लाई विभाग में शिकायतों का लगा अम्बार, नही हो रही सुनवाई।
श्रीमद् भागवत कथा, सुलतानपुर धार्मिक आयोजन, भागवत कथा 2026, मुकेश आनंद जी महाराज, कलश यात्रा, ब्रह्मभोज
Comments are closed.