सुलतानपुर: राम नरेश त्रिपाठी सभागार में शौर्य गाथा कार्यक्रम का आयोजन

5

सुलतानपुर में शौर्य गाथा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, राम नरेश त्रिपाठी सभागार में उमड़ा जनसैलाब।


सुलतानपुर। नगर स्थित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित शौर्य गाथा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित होकर परम पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पालीवाल एसोसिएट के डायरेक्टर राकेश सिंह पालीवाल, रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और वीरता की गाथाओं को प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने शौर्य, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वीरता, आत्मबल और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना रहा।

https://www.facebook.com/share/v/16gJayzUk6

आप का चर्चित लाइव शो “पूछता है सुलतानपुर”,देखे सप्लाई विभाग में शिकायतों का लगा अम्बार, नही हो रही सुनवाई।

सुलतानपुर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ, 5 से 11 फरवरी तक आयोजन

सुलतानपुर कार्यक्रम, शौर्य गाथा, राम नरेश त्रिपाठी सभागार, आचार्य शान्तनु जी महाराज, सुशील त्रिपाठी, राकेश सिंह पालीवाल

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #सुलतानपुर #शौर्यगाथा #रामनरेशत्रिपाठीसभागार #सांस्कृतिककार्यक्रम

Comments are closed.