मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर को मिला नया कार्यवाहक प्रधानाचार्य, संभालेंगी जिम्मेदारी

17

सुल्तानपुर।
राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सुल्तानपुर में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य पद पर तैनात डॉ. सलिल कुमार श्रीवास्तव का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद अब डॉ. प्रियंका वर्मा को कार्यवाहक प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-3 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. सलिल कुमार श्रीवास्तव का तीन वर्ष का कार्यकाल 23 जनवरी 2026 को पूर्ण हो गया है। इसके उपरांत शासन ने वरिष्ठता एवं प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए डॉ. प्रियंका वर्मा को आगामी आदेश तक कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में नियुक्त किया है।
शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अस्थायी होगी और डॉ. प्रियंका वर्मा को इस अतिरिक्त दायित्व के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन अथवा भत्ता देय नहीं होगा। आदेश पर अपर सचिव अमित कुमार घोष द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर किए गए हैं।
डॉ. प्रियंका वर्मा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनने से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के सुचारू संचालन की उम्मीद जताई जा रही है। कॉलेज प्रशासन और कर्मचारियों में इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

https://www.facebook.com/share/v/16gJayzUk6

आप का चर्चित लाइव शो “पूछता है सुलतानपुर”,देखे सप्लाई विभाग में शिकायतों का लगा अम्बार, नही हो रही सुनवाई।

सुलतानपुर: आरोपी शिक्षक के दो सहयोगियों की पहचान नहीं कर सकी चांदा पुलिस

मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर, डॉ प्रियंका वर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, UP मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर स्वास्थ्य खबर, चिकित्सा शिक्षा विभाग

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #SultanpurNews #MedicalCollegeSultanpur #DrPriyankaVerma #UPHealthNews #MedicalEducation

मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर, डॉ प्रियंका वर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, UP मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर स्वास्थ्य खबर, चिकित्सा शिक्षा विभाग

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #SultanpurNews #MedicalCollegeSultanpur #DrPriyankaVerma #UPHealthNews #MedicalEducation

Comments are closed.