लंभुआ बैंक में दिनदहाड़े चोरी, सेवानिवृत्त शिक्षक के 23 हजार रुपये गायब
लंभुआ, सुलतानपुर।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक के अंदर से नकदी गायब होने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा लंभुआ में पेंशन निकालने आए एक सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ 23 हजार रुपये की चोरी हो गई। घटना के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार देवरी गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता अंशुमान सिंह, जो सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक हैं, आज अपनी पेंशन की रकम निकालने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, लंभुआ पहुंचे थे। उन्होंने बैंक से 23 हजार रुपये निकाले और इसके बाद बैंक मैनेजर से बैलेंस चेक कराने चले गए।
इसी दौरान जब उन्होंने अपना झोला चेक किया तो उसमें रखी नकदी गायब मिली। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना बैंक के अंदर ही हुई, क्योंकि पैसे निकालने के बाद वे सीधे बैंक परिसर में ही मौजूद थे।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। वहीं पीड़ित परिवार ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
https://www.facebook.com/share/v/1Dk11hCM3N
“पूछता है सुलतानपुर” चर्चित लावइ शो। शहर में जाम क्यों,पूर्ति विभाग में शिकायतों का निस्तारण नही।
14 मार्च को सुलतानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत, हजारों मामलों के निस्तारण का अवसर
लंभुआ खबर, सुलतानपुर चोरी, बैंक में चोरी, ग्रामीण बैंक लंभुआ, पेंशन पैसे चोरी, Sultanpur News
Comments are closed.