एसआईआर में गड़बड़ी को लेकर सपा का डीएम को ज्ञापन, जांच का आश्वासन

10

सुल्तानपुर।
एसआईआर (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसौली विधायक व पूर्व सांसद ताहिर खान के नेतृत्व में सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कुमार हर्ष से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद, पूर्व विधायक सोनू सिंह, पूर्व विधायक अनूप संडा, रिजवान अहमद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव और सलाउद्दीन अहमद शामिल रहे।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराई जाएगी और नियमों के तहत हर संभव मदद की जाएगी।
हालांकि, डीएम कार्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी के नेताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने प्रशासन के प्रति अपना गुस्सा भी जाहिर किया।

https://www.facebook.com/share/v/17RKtfsN92

“पूछता है सुलतानपुर” चर्चित लावइ शो। कौन है जनपद के तीन चर्चित अधिकारी जो जनता के मिलने वाले समय पर दरवाजा बंद कर करते हैं गुफ्तगू, खुलासा सिर्फ KD NEWS DIGITAL पर।

एसआईआर गड़बड़ी, सुल्तानपुर सपा, ताहिर खान विधायक, रघुवीर यादव, डीएम कुमार हर्ष, समाजवादी पार्टी ज्ञापन

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #SultanpurNews #SamajwadiParty #SIRGadbadi #TahirKhan #DMKumarHarsh #PoliticalNews

शहीद भूपेंद्र सिंह को विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने दिया कंधा, गूंजे देशभक्ति के नारे

Comments are closed.