सुलतानपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से कुचलकर 19 वर्षीय छात्रा की मौत

13

सुलतानपुर। प्रयाग–अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 19 वर्षीय छात्रा की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा राजमार्ग के बाईपास पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नेकराही गांव के पास हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर ने छात्रा को तेज रफ्तार में रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा पकड़े गए ट्रैक्टर के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुलतानपुर हादसा, ट्रैक्टर दुर्घटना, छात्रा मौत सुलतानपुर, प्रयाग अयोध्या हाईवे हादसा, Sultanpur accident news, UP road accident

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #SultanpurNews #AccidentNews #UPNews

सुल्तानपुर की नई एसपी बनीं चारू निगम, कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर ट्रांसफर

Comments are closed.