सुलतानपुर की श्रद्धा तिवारी का यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन

32

सुलतानपुर। जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर श्रद्धा तिवारी का चयन BCCI की यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम में होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी श्रद्धा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
यूपी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा घोषित 20 सदस्यीय टीम में श्रद्धा तिवारी को शामिल किया गया है। चयन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं।
श्रद्धा के पिता संपूर्णानंद तिवारी उर्फ लल्लन पेशे से व्यापारी हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और सभी उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दे रहे हैं। श्रद्धा की सफलता से जिले के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिल रही है।

https://www.facebook.com/share/v/1DUiuDnJin

“पूछता है सुलतानपुर” लाईव शो,देखे KD NEWS DIGITAL प्लेटफार्म पर।

श्रद्धा तिवारी, सुलतानपुर क्रिकेटर, यूपी महिला क्रिकेट टीम, BCCI यूपी टीम, Sultanpur cricket news, UP women cricket

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #SultanpurNews #CricketNews #UPCricket #WomenCricket

सुलतानपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से कुचलकर 19 वर्षीय छात्रा की मौत

Comments are closed.