सुलतानपुर में रोडवेज बस से टकराई कार, तीन श्रद्धालु घायल

5

सुलतानपुर। भदोही से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के ढेकाही बाईपास पर रोडवेज बस के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायलों में लाल चंद्र मिश्रा (लगभग 76 वर्ष), प्रेमा मिश्रा (लगभग 72 वर्ष) और मंशा मिश्रा (लगभग 44 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://www.facebook.com/share/v/1DUiuDnJin

“पूछता है सुलतानपुर” लाईव शो,देखे KD NEWS DIGITAL प्लेटफार्म पर।

सुलतानपुर की श्रद्धा तिवारी का यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन

सुलतानपुर हादसा, रोडवेज बस दुर्घटना, लंभुआ एक्सीडेंट, अयोध्या श्रद्धालु हादसा, Sultanpur accident news, UP road accident

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #SultanpurNews #AccidentNews #UPNews #BreakingNews

Comments are closed.