सुलतानपुर: अयोध्या जा रहे साइकिल यात्री से मोबाइल लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार

3

सुलतानपुर में अयोध्या जा रहे साइकिल यात्री से मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
सुलतानपुर जनपद के कुरेभार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया। अयोध्या दर्शन के लिए साइकिल से यात्रा कर रहे एक यात्री से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित यात्री राजस्थान के जयपुर से चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पर निकला है और अयोध्या की ओर जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना अयोध्या–प्रयागराज मार्ग पर कुरेभार थाने से करीब पांच किलोमीटर सुलतानपुर की ओर हुई। यात्री सड़क किनारे बढ़ रहा था तभी पीछे से आए बाइक पर सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बदमाश तेज रफ्तार से मौके से भाग निकले।
घटना के बाद यात्री ने आसपास के लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इस वारदात के बाद मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

सुलतानपुर की श्रद्धा तिवारी का यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन

Sultanpur #AyodhyaRoute #MobileSnatching #CrimeNews #UPPolice #Kurebhar #BreakingNews #AyodhyaYatra #UPCrime #HindiNews

Comments are closed.