सुल्तानपुर: खत्री पैथोलॉजी केस में डीएम ने आईएएस को सौंपी मजिस्ट्रेटी जांच, गलत शुगर रिपोर्ट का मामला
सुल्तानपुर ब्रेकिंग: खत्री पैथोलॉजी प्रकरण में डीएम ने आईएएस अधिकारी को सौंपी मजिस्ट्रेटी जांच
सुल्तानपुर। खत्री पैथोलॉजी से जुड़ी विवादित जांच रिपोर्ट के मामले में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बड़ा कदम उठाते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक आईएएस अधिकारी को नामित किया है।
मामला एक स्वस्थ व्यक्ति सतीश तिवारी को कथित तौर पर गलत रिपोर्ट के आधार पर शुगर पेशेंट घोषित किए जाने से जुड़ा है। आरोप है कि इस मामले में पहले हुई जांच में सतही रिपोर्टिंग की गई। सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन की ओर से दी गई जांच रिपोर्ट पर भी सवाल उठे, जिसके बाद चिकित्साधिकारी जेसी सरोज पर लीपापोती और सेटिंग-गेटिंग कर शिकायत को खत्म करने के आरोप लगे।
प्रकरण सामने आने के बाद जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने संज्ञान लेते हुए स्वतंत्र मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए। डीएम ने स्पष्ट किया है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भारत भूषण को भी जांच में पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग और संबंधित पैथोलॉजी केंद्रों में हड़कंप मचा हुआ है।
सुलतानपुर की श्रद्धा तिवारी का यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन
सुल्तानपुर ब्रेकिंग, खत्री पैथोलॉजी मामला, डीएम कुमार हर्ष, मजिस्ट्रेटी जांच, गलत मेडिकल रिपोर्ट, शुगर रिपोर्ट विवाद, सुल्तानपुर हेल्थ विभाग, आईएएस जांच, CMO भारत भूषण, मेडिकल लापरवाही
Comments are closed.