इसौली विधायक ताहिर खान ने मतदाता सूची से नाम कटने का मामला उठाया, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ/सुल्तानपुर: इसौली विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर सूची से कथित रूप से गलत ढंग से मतदाताओं के नाम काटे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर इसौली विधायक ताहिर खान ने लखनऊ पहुंचकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की और विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
विधायक ताहिर खान ने आरोप लगाया कि इसौली विधानसभा के दर्जन से अधिक गांवों में अवैध और पक्षपातपूर्ण तरीके से मतदाता सूची से नाम हटाए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में मतदाता प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए ज्ञापन में विधायक ने मांग की कि जिन कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और आवश्यक होने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल प्रभाव से पुनः जोड़े जाएं ताकि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे।
इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि निर्वाचन विभाग इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।
आखिर कौन है चारु निगम,क्या है उनका प्लान,आइये जाने सिर्फ KD NEWS DIGITAL पर
SP Charu Nigam Action Mode: सुलतानपुर चौक में पैदल गश्त, जनता से सीधा संवाद
इसौली विधायक, ताहिर खान, सुल्तानपुर खबर, मतदाता सूची नाम कटना, SIR सूची विवाद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ, वोटर लिस्ट गड़बड़ी, यूपी चुनाव खबर, सुल्तानपुर राजनीति
Comments are closed.