कूरेभार सुलतानपुर: प्रयागराज लौटते समय 20 वर्षीय युवक लापता, एसपी से लगाई गुहार

22

कूरेभार थाना क्षेत्र से युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, माँ की तबीयत खराब होने का फोन आने पर गांव आया था, वापस जाते समय हुआ गायब
सुलतानपुर। कूरेभार थाना क्षेत्र के सैदखानपुर ग्राम सभा के किशनी के पूरवा निवासी एक युवक बीते मंगलवार (3 तारीख) से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों द्वारा लगातार तलाश के बावजूद युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे के अचानक लापता हो जाने से वृद्ध माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम को प्रार्थना पत्र सौंपकर गुमशुदगी दर्ज कर शीघ्र खोजबीन की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचेत पुत्र स्वर्गीय राम सुंदर (उम्र लगभग 20 वर्ष) प्रयागराज (इलाहाबाद) में सब्जी की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते 3 तारीख को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर उनकी माँ की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई, जिसके बाद वे तत्काल गांव किशनी के पूरवा पहुंचे।
गांव पहुंचकर रामचेत ने अपनी माँ से मुलाकात की और उन्हें कुछ पैसे भी दिए। इसके बाद शाम को कूरेभार रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। रास्ते में उन्होंने प्रयागराज में रहने वाले अपने एक करीबी को फोन कर बताया कि वे पहुंच रहे हैं और स्टेशन पर लेने आने को कहा।
लेकिन इसके बाद से रामचेत का मोबाइल फोन बंद आने लगा और तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन और मित्र लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
वृद्ध माँ ने प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनका बेटा ही बुढ़ापे का एकमात्र सहारा है और उसे जल्द से जल्द खोजा जाए। परिजनों के मुताबिक रामचेत तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़े भाई व अन्य सहयोगियों ने सुलतानपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की तलाश जारी है।

पूरी खबर देखें AWADHI TAK चैनल पर।

कूरेभार सुलतानपुर में भागवत कथा का भव्य आयोजन | 14 फरवरी भंडारा

कूरेभार युवक लापता, सुलतानपुर गुमशुदगी, रामचेत मिसिंग केस, सैदखानपुर किशनी के पूरवा, प्रयागराज जाते समय लापता, Sultanpur missing news, Kurebhar police case, SP Charu Nigam complaint

SultanpurNews #Kurebhar #MissingCase #UPNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #Prayagraj #LocalNews #Gumshudgi #SPCharuNigam

Comments are closed.