घर सुल्तानपुर फाउंडेशन का ज्ञानदीप अभियान: 15वां सप्ताह सफल, बच्चों को दी आधारभूत शिक्षा

3

घर सुल्तानपुर फाउंडेशन का ज्ञानदीप अभियान: 15वां सप्ताह सफल, बच्चों को रोचक तरीके से दी गई आधारभूत शिक्षा
सुल्तानपुर। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा संचालित ज्ञानदीप अभियान का 15वां सप्ताह पूरी निष्ठा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के तहत बच्चों को उनकी आयु और शैक्षणिक स्तर के अनुसार जोड़–घटाव, दशमलव, पक्षी–पशु पहचान, फूल–फल ज्ञान, मूलभूत गणित तथा भाषा विकास जैसे विषय सरल, रोचक और व्यवहारिक विधि से पढ़ाए गए।
अभियान की विशेषता यह रही कि ठंड के मौसम को देखते हुए बच्चों को हल्की शारीरिक एक्सरसाइज और व्यायाम भी कराया गया, ताकि वे सक्रिय रहें और पढ़ाई में बेहतर ध्यान लगा सकें। यह पहल बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर की गई।
ठंड के बावजूद ज्ञानदीप अभियान की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होती रहीं, जिससे बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान न आए। अभियान से जुड़े शिक्षकों ने बताया कि ज्ञानदीप पहल का उद्देश्य भीड़ आधारित शिक्षा नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को उसके स्तर और आवश्यकता के अनुसार व्यक्तिगत रूप से शिक्षित करना है, ताकि कोई भी बच्चा पीछे न रह जाए।
फाउंडेशन के सदस्यों के अनुसार यह अभियान केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सीखने की रुचि और समग्र विकास को मजबूत करने का सतत सामाजिक प्रयास है। उन्होंने बताया कि ज्ञानदीप अभियान आगे भी निरंतरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा, ताकि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन पहुंच सके।
अभियान को सफल बनाने में मधुरम पाठक, नितिन मिश्रा, अभिनव सिंह, समरेंद्र सिंह, शिव तिवारी, संयम श्रीवास्तव और विष्णु तिवारी सहित घर सुल्तानपुर फाउंडेशन की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही।

पूरी खबर देखें AWADHI TAK चैनल पर।

कूरेभार सुलतानपुर में भागवत कथा का भव्य आयोजन | 14 फरवरी भंडारा

घर सुल्तानपुर फाउंडेशन, ज्ञानदीप अभियान, सुल्तानपुर शिक्षा अभियान, फ्री एजुकेशन ड्राइव, बच्चों की आधारभूत शिक्षा, Gyandeep Abhiyan, Sultanpur NGO news, social education program

Sultanpur #GharSultanpurFoundation #GyandeepAbhiyan #EducationDrive #SocialInitiative #ChildEducation #NGOIndia #LocalNews #CommunitySupport #LearningProgram

Comments are closed.