- Advertisement -

यूपी /अयोध्या-थाना समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन व एसडीएम ने गरीबों को बांटे कंबल व सुनी समस्या

0 217

यूपी /अयोध्या-थाना समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन व एसडीएम ने गरीबों को बांटे कंबल व सुनी समस्या।

रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या 

- Advertisement -

नूतन वर्ष के प्रथम शनिवार को मिल्कीपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन नेकी दिवस में 10 शिकायतें आई मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया।समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन ने क्षेत्र से आए फरियादियों की फरियादों को सुना संबंधित विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक समय अवधि के भीतर निस्तारण का निर्देश दिया तत्पश्चात थाना परिसर में गरीबों को कंबल वितरण किया गया अधिकारीयों के हाथ भीषण ठंडक में कंबल पाकर ठंड से कराह रहे लोगों के चेहरे खिल उठे।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी अशोक कुमार शर्मा क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह सहित हल्का लेखपाल राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दिवस में 10 शिकायतें आई। 5शिकायत राजस्व विभाग से तथा चार शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित आई पुलिस से संबंधित एक शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया।

- Advertisement -

*समाधान दिवस पर DM व SSP अयोध्या कोतवाली में सुनी शिकायत।*


_बीकापुर में SDM और CO नें सुनीं शिकायत।

आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में  DM अनुज झा व SSP आशीष तिवारी द्वारा थाना को0 अयोध्या में जन शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों का तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही भूमि संबंधी विवादों को चिन्हित कर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर विवादों का समयबद्ध रूप से निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये।

वहीं बीकापुर में SDM लव कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी विरेंद्र विक्रम ने सुनी शिकायतें।

उनके साथ कोतवाल जगदीश उपाध्याय सहित राजस्व टीम मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.