- Advertisement -

 यूपी /अयोध्या-नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय विचार केंद्र के तत्वाधान में बोस का सम्मान समारोह मार्च निकाला गया मार्च  

0 174

 यूपी /अयोध्या-नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय विचार केंद्र के तत्वाधान में बोस का सम्मान समारोह मार्च निकाला गया मार्च  

- Advertisement -

स्वतन्त्रता आन्दोलन के अग्रणी पंक्ति के शीर्ष पुरूष, राष्ट्र नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र के तत्वावधान में जनपद अयोध्या के सम्भ्रान्त लोगों नेेे चौक घण्टाघर के शहीद स्मृतिका से नगर निगम परिसर तक ‘‘नेताजी सम्मान मार्च‘‘ निकालकर तथा 1970 नग के उपरांत र पालिका के पूर्व एजुकेशन चेयरमैन स्व0 सुरेन्द्र बहाुदर सिंह द्वारा स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके  देने का राशि कुंभ कामनाएं भ  पुरूष को सम्मान एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये नगर निगम परिसर में ही एक गोष्ठी के माध्यम से नेता जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये वक्ताओं ने कार्यक्रम का समापन किया।

- Advertisement -

आज प्रातः 10ः30 बजे चैक घण्टाघर स्थित शहीद स्मृतिका पर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात श्रीराम मन्दिर आन्दोलन के अमर शहीद कोठारी बन्धुओं की बहन माननीया पूर्णिमा कोठारी, राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद मा0 बृजभूषण शरण सिंह, श्रीअयोध्या जी स्थित श्रीरामवल्लभा कुन्ज के अधिकारी महान्त राजकुमार दास ने हरी झण्डी दिखाकर मार्च को रवाना किया। मार्च का नेतृत्व राष्ट्रीय विचार केन्द्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने किया। उक्त अवसर पर नाका हनुमानगढ़ी के महान्त रामदास, मा0 सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सुरेन्द्र बहादुर सिंह सेवा संस्थान के महासचिव डा0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह, अवध इण्टरनेशनल के अतुल कुमार सिंह, केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, शिक्षाविद डाॅ0 एच0बी0 सिंह, कँागे्रस के राजेन्द्र प्रताप सिंह, शहीद स्मारक समिति के ओम प्रकाश नाहर, पूर्व सभासद विश्वम्भर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कोआपरेटिव बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ‘टिल्लू‘, संजीव सिंह, आदि सैकड़ों गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे। मार्च मंे नेताजी के चित्र लगे रथ के आगे-आगे गुरू नानक स्कूल के छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुये चल रहे थे तथा उनके पीछे अवध इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लहराते हुए तथा जयहिन्द की पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे।

राष्ट्रीय विचार केन्द्र द्वारा नेताजी की जयन्ती के अवसर पर नेताजी को ‘‘राष्ट्रपुरूष’’ तथा  23 जनवरी को ‘‘राष्ट्र दिवस’’ घोषित करने की मांग को लेकर ऐतिहासिक, सामाजिक एकता एवं समरसता के प्रतीक इस सम्मान मार्च मंे प्रमुख रूप से रतन सिंह, स्वामी नाथ सिंह, संजय महेन्द्रा, ओम प्रकाश सिंह, राधेश्याम त्यागी, प्रकाश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत, प्रकाश कुमार गुप्ता, कवीन्द्र साहनी, कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू‘, देवेन्द्र मिश्रा ‘दीपू‘, सुप्रीत कपूर, ज्ञान केसरवानी, अधिवक्तागण दिनेश तिवारी, राजीव कुमार पाण्डेय, पीयूष रंजन, वेद प्रकाश राजपाल, रामलाल जायसवाल, कवीन्द्र साहनी, राम कुमार जायसवाल, आप पार्टी नेता सभाजीत सिंह, अमीर चन्द्र जायसवाल, सुनील कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद उसमान सलमानी, सहित भारी संख्या में सभी वर्गों के प्रमुख नागरिकों ने नेताजी सम्मान मार्च में भाग लिया। भाजपा के कमलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कोरी, कृपा निधान तिवारी, विनोद पाण्डेय, अरूण शाही, अरविन्द सिंह, संजीव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, राजीव शुक्ला एडवोकेट, दिनेश जायसवाल, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, नैना पण्डित, कवीन्द्र साहनी, मनमोहन जायसवाल, शीतला पाण्डेय, चंचल पुजारी, राजेन्द्र वैश्य, तरुण गुप्ता, ओम प्रकाश भोजवाल, राजेश सिंह, रामजी सोनी, दिलीप अग्रहरी, ओमेश अग्रहरी, रोहिताश्व चन्द्र राजू, संग्राम सिन्हा, संतोष दूबे, अमीर चन्द्र जायसवाल, रामधीरज पाण्डेय, सुनील श्रीवास्तव, बब्लू मिश्रा, दीपक निषाद, रामलौटन आदि वहीं महिलाओं में अशोका द्विवेदी, श्वेता राज सिंह, भारती सिंह, रीना द्विवेदी, यमुनोत्री केसरवानी, शकुन्तला गौतम, माया सिंह, मोनिका सिंह, लक्ष्मी पाण्डेय, विजेयता जायसवाल, बसन्ती सिंह, पुष्पा गिरि, शकुन्तला मौर्या, सरोज, मालती चैहान, आदि सम्मिलित रहे।

राष्ट्रीय विचार केन्द्र के केशव बिगुलर के अनुसार पूरे मार्ग में नगर वासियों द्वारा मार्च के स्वागत तथा नेताजी को माल्यार्पण एवं आरती करने की होड़ सी लगी थी। सम्मान मार्च का स्वागत चैक में राम गोपाल जायसवाल आदि, अन्नपूर्णा माता मन्दिर के निकट अर्जुन प्रसाद गुप्ता आदि, माँ हट्ठी महारानी मन्दिर सेवा समिति के अशोक सहदेव व जय प्रकाश गुप्ता, योगेश गुप्ता, नीरज अग्रवाल आदि, पापुलर गली के पास अशोक बेदी, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक विवेक मिश्र एवं समस्त स्टाफ आदि, रामकुमार शुक्ला, संजीव शुक्ला, समरेश भट्टाचार्य, प्रमोद मौर्य, सोमू मुखर्जी आदि, परम प्रतिष्ठान के सामने मुकेश तोलानी, बजरंगी साहू, अशोक कनक आदि, कमला नेहरू भवन पर सुनील पाठक, उग्रसेन मिश्रा, वेद सिंह कमल आदि, झारखण्डी मोड़ पर ध्रुव गोयल, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता आदि, सहारा कार्यालय के पास कौशिक प्रमाणिक, अखिलेश वर्मा, धीरेश्वर वर्मा, अभिषेक सिंह, रत्नेश सिंह आदि, मोहन स्वीट के सामने मोदनवाल समाज के महामंत्री राजेन्द्र कुमार गुप्ता, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर संजय पाण्डेय, सुरेश डाबर, ओम मोटवानी, आरजू गुप्ता आदि, ने नेताजी के चित्र लगे रथ पर पुष्प वर्षा, माल्र्यापण एवं आरती करके मार्च का स्वागत किया एवं मार्च में शामिल बन्धुओं को जलपान भी कराया।

नगर निगम परिसर में मार्च के पहुंचने पर नगर निगम कर्मियों तथा उपस्थित पार्षदों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया तत्पश्चात नेताजी की प्रतिमा पर मार्च में शामिल लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् नेता जी की जयन्ती पर विचार केन्द्र द्वारा आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने नेता जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी का संचालन भाजपा के हरीश श्रीवास्तव ने किया, अन्त में सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह के धन्यवाद उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। सम्मान मार्च में शहीद स्मारक समिति के दौलत राम यादव ने बिगुल बजाकर नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.