“रोजगार दो – सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा पर आप पार्टी की बैठक हुई सम्पन्न

6

📰 प्रेस विज्ञप्ति

सुल्तानपुर ब्यूरो | 05 नवंबर 2025

“रोजगार दो – सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के स्वागत को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारी बैठक सम्पन्न

आम आदमी पार्टी के सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह की प्रस्तावित “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर आज सुल्तानपुर में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक शहर के तिकोनिया पार्क के समीप स्थित एक होटल के कंपाउंड में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र एडवोकेट ने की। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह का जमोली (कुरेभार) में भव्य स्वागत किया जाएगा।
वहां से यात्रा गुप्तारगंज, कटका, टेंडहुई, पंचोपिरन आदि स्थानों से होते हुए तिकोनिया पार्क पहुंचेगी, जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में महासचिव रामबिलास तिवारी, प्रदेश सचिव मो. अख्तर, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, भास्कर देव मिश्रा, रमाशंकर गौतम, बृजेश सिंह, राकेश सिंह, अनिल कोरी, वसीद अहमद, सलीम, फूलचंद, जितेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र जैसवाल, सफीक घोसी, अरविंद कुमार, रौनक सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने एवं जिलेभर में पार्टी के जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया।


जारीकर्ता: इस बात की जानकारी
✍️ रामबिलास तिवारी
जिला महासचिव, आम आदमी पार्टी
जनपद सुल्तानपुर द्वारा दी गई।

#AamAadmiParty #SanjaySingh #Padyatra2025 #SultanpurNews #RojgarDoSamajikNyayDo #AAPUttarPradesh #PoliticalNews #SultanpurUpdates

Comments are closed.