बिहार में एनडीए की प्रचंड बढ़त, महागठबंधन साफ
**बिहार में एनडीए की प्रचंड बढ़त, महागठबंधन साफ
सुल्तानपुर में भाजपाइयों ने मनाया जोरदार विजय उत्सव**
सुल्तानपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को मिल रही भारी बढ़त ने सुल्तानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह भर दिया। शुक्रवार को तिकोनिया पार्क में जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर और विजय गीतों के बीच ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि यह जनादेश सुशासन, विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की निर्णायक जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज और परिवारवाद की राजनीति को नकारते हुए एनडीए के विकास मॉडल पर पूरा भरोसा जताया है।
त्रिपाठी ने दावा किया कि एनडीए की सुनामी ने महागठबंधन का पूरा गणित बिगाड़ दिया है और भाजपा ने रिकॉर्ड स्ट्राइक रेट के साथ नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने आत्मविश्वास जताया कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी, क्योंकि जनता अब सिर्फ विकास आधारित राजनीति को ही स्वीकार कर रही है।
एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एम.पी. सिंह ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार की नीतियों पर जनता ने अभूतपूर्व भरोसा जताया है और यही इस ऐतिहासिक विजय का बड़ा कारण है।
विजय उत्सव में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, विजय सिंह रघुवंशी, डॉ. डी.एस. मिश्रा, रूपेश सिंह, आनंद द्विवेदी, प्रदीप शुक्ला, बबिता तिवारी, चंदन नारायण सिंह, पूजा कसौधन, व्यापारी नेता रविन्द्र त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, अखिलेश जायसवाल, महेश सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता, राजेश सिंह, मनोज मौर्य, सौरभ पांडेय, अनुज प्रताप सिंह, राजेश दूबे निर्माण, राजकुमार सोनी, राहुल भान मिश्रा, राजीव सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, अफजल अंसारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि, राजधर शुक्ल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#BiharElection2025 #NDAVictory #Mahagathbandhan #BJP #SultanpurNews #VijayUtsav #Politics #ElectionResults #GoodGovernance #DevelopmentModel
Comments are closed.