सुलतानपुर: आरोपी शिक्षक के दो सहयोगियों की पहचान नहीं कर सकी चांदा पुलिस

7

शिक्षा के मंदिर को शर्मशार करने वाले आरोपी शिक्षक अब्दुल राशिद के दो सहयोगियों की पहचान अब तक नहीं कर सकी चांदा पुलिस


सुलतानपुर। जिले के चर्चित और बेहद गंभीर मामले में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाले आरोपी शिक्षक अब्दुल राशिद के दो कथित सहयोगियों की पहचान अब तक चांदा थाना पुलिस नहीं कर सकी है। यह मामला चांदा थाना क्षेत्र के अमरूपुर प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है, जहां के अध्यापक अब्दुल राशिद पर अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर विद्यालय की कक्षा तीन की छात्रा को चाकू की नोक पर जंगल में ले जाने का गंभीर आरोप है।
इस घटना ने न केवल शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार किया है, बल्कि क्षेत्र के अभिभावकों के मन में भी गहरा डर पैदा कर दिया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर चांदा थाने की पुलिस ने अब्दुल राशिद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिक्षक अब्दुल राशिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
हालांकि, घटना को लंबा समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक उन दो अन्य सहयोगियों की पहचान तक नहीं कर सकी, जिन पर भी छात्रा को चाकू की नोक पर जंगल में ले जाने का आरोप है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उधर, जब इस मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को हुई तो उन्होंने तत्काल पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी से कराई। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि आरोपी शिक्षक अब्दुल राशिद ने विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद कक्षा तीन की छात्रा को बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी से कहीं ले गया और बाद में उसे शाम करीब 5 बजे अमरूपुर मस्जिद के सामने छोड़ दिया।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इससे पहले भी आरोपी शिक्षक द्वारा छात्रा को बहला-फुसलाकर चॉकलेट दी जाती थी, जिसकी पुष्टि छात्रा के साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राओं ने भी की। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी शिक्षक 28 जनवरी को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाया गया था, जबकि 27 जनवरी को द्वितीय पाली में उसने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी नहीं किए थे।
इन गंभीर तथ्यों के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक अब्दुल राशिद को निलंबित कर दिया और पूरे मामले की विस्तृत जांच खंड शिक्षा अधिकारी करौदी कला को सौंप दी।
इतने संगीन आरोपों और स्पष्ट तथ्यों के बावजूद आरोपी शिक्षक के दो सहयोगियों की पहचान न हो पाना पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह होगा कि चांदा पुलिस कब तक इस मामले में बाकी आरोपियों को बेनकाब कर पाती है।

https://www.facebook.com/share/v/16gJayzUk6

आप का चर्चित लाइव शो “पूछता है सुलतानपुर”,देखे सप्लाई विभाग में शिकायतों का लगा अम्बार, नही हो रही सुनवाई।

सुलतानपुर: राम नरेश त्रिपाठी सभागार में शौर्य गाथा कार्यक्रम का आयोजन

सुलतानपुर शिक्षक मामला, अमरूपुर प्राथमिक विद्यालय, चांदा थाना, अब्दुल राशिद, छात्रा अपहरण आरोप, बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षक निलंबन

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #सुलतानपुर #चांदा #शिक्षकअपराध #शिक्षाकेमंदिरपर_कलंक #छात्रासुरक्षा #ब्रेकिंगन्यूज़

Comments are closed.