- Advertisement -

डीएम के आदेश पर जिलेभर में छापेमारी, 17 दुकानों से 21 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र

12

सुलतानपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को जिलेभर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई व डेयरी उत्पादों की दुकानों से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। कार्रवाई के चलते कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

सदर तहसील में 3 दुकानों से 5 नमूने (घी, दूध, पनीर, छेना, मिल्क केक) लिए गए।

- Advertisement -

लम्भुआ तहसील में 3 दुकानों से 5 नमूने (पनीर, छेना मिठाई, बर्फी, मिल्क केक) लिए गए।

बल्दीराय तहसील में 3 दुकानों से 4 नमूने (गुलाब जामुन, नारियल लड्डू, दूध) लिए गए।

कादीपुर तहसील में 4 दुकानों से 4 नमूने (पनीर, छेना स्वीट्स, खोया) लिए गए। यहां क्षत्रिय स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से 30 किलो छेना, 10 किलो लड्डू और 5 किलो बर्फी नष्ट कराया गया।

जयसिंहपुर तहसील में 2 दुकानों से 3 नमूने (मिल्क केक, छेना मिठाई, पनीर) लिए गए।

- Advertisement -

कुल मिलाकर 17 दुकानों से 21 नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सुलतानपुर समाचार, सुलतानपुर ब्रेकिंग, DM सुलतानपुर, खाद्य सुरक्षा विभाग, मिलावटखोरी सुलतानपुर, मिठाई दुकानों पर छापेमारी, कादीपुर स्वीट्स, सुलतानपुर अपडेट

देखे KD NEWS DIJITAL चैनल पर

सुल्तानपुर में सबसे सस्ती टाइल्स और सैनेटरी की दुकान | Hindustan Tiles & Hardware, Kurebhar Bazaar

सुल्तानपुर हत्याकांड: परिजनों की शिकायत पर योगी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन।

Comments are closed.