फॉर्म 7 से नाम कटवाने की साजिश का आरोप, सपा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

4

सुल्तानपुर।
मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर जिले में सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के विभिन्न संगठनों ने फॉर्म-7 के जरिए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के नाम सुनियोजित तरीके से कटवाने की साजिश का गंभीर आरोप लगाया है।
इस संबंध में सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद, समाजवादी बहुजन सभा के जिलाध्यक्ष शिव मंगल तिवारी और समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ‘भजन’ ने संयुक्त रूप से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।


सपा नेताओं का कहना है कि गांवों और नगर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्री-प्रिंटेड फॉर्म-7 भरकर बीएलओ के पास जमा कराए जा रहे हैं। फॉर्मों पर एक जैसी लिखावट, समान हस्ताक्षर और थोक में जमा किए गए दस्तावेज यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि यह व्यक्तिगत प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और संगठित प्रयास है।
जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद ने आरोप लगाया कि विशेष रणनीति के तहत वैध मतदाताओं को चिन्हित कर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की तैयारी की जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने यह भी कहा कि कई मामलों में आपत्ति दर्ज कराने वाले लोग संबंधित क्षेत्र के निवासी तक नहीं हैं।


सपा नेताओं ने बताया कि निर्वाचन नियमों के अनुसार किसी भी मतदाता का नाम काटने से पहले नोटिस जारी करना, सार्वजनिक सूचना देना और भौतिक सत्यापन अनिवार्य है, लेकिन इसके विपरीत बिना समुचित जांच के ही कार्रवाई की जा रही है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी संदिग्ध फॉर्म-7 को तत्काल निरस्त किया जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और मतदाताओं का सत्यापन वीडियोग्राफी के साथ कराया जाए, ताकि किसी भी वर्ग के वैध मताधिकार का हनन न हो।

एसआईआर में गड़बड़ी को लेकर सपा का डीएम को ज्ञापन, जांच का आश्वासन

फॉर्म 7 विवाद, मतदाता सूची नाम कटना, सुल्तानपुर सपा, शहजाद अहमद, वोटर लिस्ट गड़बड़ी, सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #SultanpurNews #Form7 #VoterList #SamajwadiParty #Loktantra #ElectionNews

https://www.facebook.com/share/v/17RKtfsN92

“पूछता है सुलतानपुर” चर्चित लावइ शो। कौन है जनपद के तीन चर्चित अधिकारी जो जनता के मिलने वाले समय पर दरवाजा बंद कर करते हैं गुफ्तगू, खुलासा सिर्फ KD NEWS DIGITAL पर।

Comments are closed.