इसौली गांव में आज सद्गुरु रविदास जयंती समारोह

6

🛑 सुल्तानपुर ब्रेकिंग
इसौली गांव में 1 फरवरी को भव्य सद्गुरु रविदास जयंती समारोह।


सुल्तानपुर।
बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत इसौली गांव में संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जयंती समारोह का भव्य आयोजन 1 फरवरी, रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से सायं काल तक चलेगा, जिसमें सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित होगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राम भुआल निषाद, विधायक मोहम्मद ताहिर खान तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, धर्मगुरु एवं बुद्धिजीवी भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
समारोह के दौरान धर्मदेशना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक समरसता से जुड़े प्रेरक संदेश दिए जाएंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। जयंती समारोह को लेकर गांव में तैयारियां जोरों पर हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है।

सुल्तानपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, डाकघर से पयागीपुर तक चला बुलडोजर

Sultanpur News, Isauli Village, Ravidas Jayanti, Sadguru Ravidas Jayanti 2026, Baldirai Tehsil News

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #SultanpurBreaking #RavidasJayanti #IsauliVillage #Baldirai

Comments are closed.