KDNEWS,सपाइयों ने अपने अपने अंदाज में मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन

0 350

@अमेठी-सपाइयों ने अपने अपने अंदाज में मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन

चंदन दुबे की रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री करोड़ों युवाओं के दिलों की धड़कन अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास अमेठी मेंं पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के सुपुत्र अनुराग प्रजापति वा युवा सपा नेता सूबेदार यादव की अगुवाई में साइकिल रैली व केक काटकर अखिलेश यादव का 47 वां जन्मदिन मनाया गया।

अनुराग प्रजापति ने कहा कि अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री बनाना है।वही समाजवादी पार्टी के युवा नेता सूबेदार यादव ने कहा अखिलेश यादव दलित,पिछड़े, मजलूम,गरीब,असहाय,कमजोर लोगों के नेता हैं।हमेशा किसान मजदूरों का साथ दिया है अपने मुख्यमंत्री काल में अखिलेश यादव ने जनहित में कई योजनाएं बनाई थी जिसका बहुत प्रभावी तरीके से पालन किया गया था।योगी सरकार सिर्फ प्रदेश की जनता को बरगलाने का काम कर रही है।अखिलेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को सिर्फ फीता काटकर और अपना बैनर लगाकर देश की भोली-भाली जनता को बरगलाने का काम कर रही है।जहां उत्तर प्रदेश की कल्पना अखिलेश यादव ने उत्तम प्रदेश बनाने की थी।योगी आदित्यनाथ की योजनाएं पूर्ण रूप से बिफल है।जनता के लिए नहीं है।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साथ ही छात्र नेता मुकेश यादव ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तरीण छात्र छात्राओं को समानित करके मनाया।गरीब और असहाय व्यक्ति को वस्त्र और बच्चों को मिठाई भी खिलाई।इनके साथ सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.