KDNEWS/अमेठी-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस न्याय के लिये हर सम्भव लड़ाई लड़ेगी- विवेकानंद पाठक

0 378

यूपी/अमेठी-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस न्याय के लिये हर सम्भव लड़ाई लड़ेगी-कांग्रेस महासचिव विवेकानंद पाठक

चंदन दुबे की रिपोर्ट

शुक्रवार को देर शाम प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेकानंद पाठक शाहगढ़ स्थित नेवादा किशुनगढ़ दलित बस्ती पहुंचे जहां जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व प्रभारी फरहान वारसी के साथ उपस्थित जिला कांग्रेस व स्थानीय कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम ” के साथ प्रार्थना सभा की।

कांग्रेस महासचिव विवेकानंद पाठक और जिले के कांग्रेसियों में साथ दो मिनट का मौन रखकर दरिंदगी और क्रूरतम हत्या की शिकार हुई हाथरस की बेटी के लिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस न्याय के लिये हर सम्भव लड़ाई लड़ेगी।

इसके पूर्व प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने जिला कांग्रेस कमेटी व फ्रंटल संगठनों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि कांग्रेस युवाओं, दलितों,शोषितों,किसानों और बहन -बेटियों की सुरक्षा की लड़ाई लड़कर आमजनों को न्याय दिलाएगी।परंतु इसके लिये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बूथस्तर तक सुदृढ़ होना होगा।तभी अन्यायी तानाशाह सरकार से संघर्ष कर आम आदमी को उसका हक दिलाया जा सकेगा।संगठन सृजन उसी की कड़ी है,जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ता मजूबत होकर कांग्रेस को सशक्त करेगा।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने संगठन के प्रत्येक इकाई के रणनीतिक प्रयासों का विस्तृत ब्यौरा दिया।और ब्लॉक से ग्रामस्तर तक की सशक्तता के लिये युवाओं को अधिकाधिक जोड़कर ऊर्जावान संगठन तैयार करना मूल लक्ष्य बताया।

प्रभारी फरहान वारसी ने परिचय देते हुए सभी का पार्टी के प्रति समर्पण व त्याग को पार्टी की सफलता व विजय बताया।

इस कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह एवं संचालन राजीव सिंह ने किया।

इस कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अरविंद चतुर्वेदी ने दी।

उपस्थित प्रमुख लोगों में,प्रशान्त त्रिपाठी,धर्मराज बहेलिया,लखन लाल वर्मा,मोबिन चंदन,वीरेंद्र मिश्रा,सुनील सिंह,मैकू पासी,दुर्गेश मिश्र,सुनील सिंह डब्लू,देवेंद्र सिंह गप्पू, रामसजीवन दुबे,शिवेंद्र विक्रमसिंह, शुभम सिंह,लोहा सिंह,रामदत्त यादव,सदाशिव यादव,मनोज कश्यप रामदुलारे इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.