KDNEWS-कोरोना की देखे जनपद की अपडेट रिपोर्ट

0 158

@सुलतानपुर 09 जुलाई/ अपर जिलाधिकारी (वि0/र0) उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया है कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद में मेडिकल क्वारंटाइन में रखे गये 2056 व्यक्तियों में 2033 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया तथा 23 व्यक्ति शेष हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 123557 व्यक्तियों एवं शहरी क्षेत्रों 1732 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया, जिसमें से क्रमशः 1540 व 164 व्यक्ति निगरानी में हैं। जनपद में विभिन्न स्थलों पर कुल 49 आश्रय स्थल( शेल्टर होम) बनाये गये हैं, जिसमें चिकित्सीय/शौंचालय/विस्तर/सेनेटाइजर/साबुन/भोजन/साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए प्रतिपादित किया जा रहा है, जिसमें से अब तक 2772 व्यक्तियों को आश्रय स्थल में रखा गया था, जिसमें 2772 व्यक्तियों को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हें मुक्त किया जा चुका है। 17 व्यक्ति अभी आश्रय स्थलों में क्वारंटाइन हैं तथा 01 मई, 2020 से अन्य राज्य/जनपदों से अब तक कुल 65975 व्यक्ति आये जिन्हें स्क्रीनिंग के पश्चात उनको होम क्वारंटाइन किया गया। उक्त सभी आये प्रवासी श्रमिकों को ग्रामीण क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में होम क्वारंटीन किये गये सभी व्यक्ति निगरानी में है। नगरीय क्षेत्रों में कुल 56 वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों 986 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियों की निगरानी करायी जा रही है।
मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद में कुल 01 सामुदायिक रसोई संचालित है, जिसमें आज तक सरकारी कुल 714364 फूड पैकेट का वितरण निराश्रित असहाय व्यक्तियों के मध्य किया गया है। जनपद में कोई भी व्यक्ति इस संकट की घड़ी में पका भोजन/ सूखा राशन से वंचित नहीं है। जनपद में नियमित खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत माह जुलाई में 236050 राशन कार्ड लाभार्थियों में खाद्यान्न का वितरण किया गया है। शासन की मंशानुसार जनपद में अनलाकडाउन-02 पालन का कराया जा रहा है। जनपद में कोरोना पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेण्ट जोन बनाया गया है तथा कोई भी हाटस्पाट के रूप में चिन्हित नहीं हैं। अब तक लॉकडाउन/अनलॉकडाउन का पालन न करने वाले 738 व्यक्तियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 करायी गयी है, 210 वाहन सीज किये गये हैं तथा 2352 यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 433 एफ0आई0आर0 तथा अब तक 1164 गिरफ्तारी की गयी है।

जनपद सुलतानपुर में कोरोना वायरस की जॉच हेतु अब तक कुल 8730 नमूना लिया गया, जिसमें से 8072 नमूना की जॉच प्राप्त हुई। 656 नमूनों की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर में कोरोना पाजिटिव मरीजों की कुल संख्या 211 है, जिसमें से 174 मरीज ठीक हो गये तथा 07 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 30 मरीज का इलाज चल रहा है।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.