KDNEWS जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने जनपद के समस्त कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये जाने हेतु दिया निर्देशित
@सुलतानपुर 30 जून/मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के कोविड-19 से सम्बन्धित आदेश दिनांक 22.06.2020 के क्रम में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने जनपद के समस्त कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने अवगत कराया है कि कोविड हेल्प डेस्क सभी विभागों एवं उससे सम्बद्ध संस्थाओं के प्रत्येक स्तर के ऐसे कार्यालयों में स्थापित किया जायेगा। जहाँ काफी संख्या में कर्मचारियों/जनता का आना होता हो। हेल्प डेस्क पर संलग्न पोस्टर में *कोरोना जंग अभी जारी है। लापरवाही से संक्रमण फैल सकता है। स्वस्थ व्यवहार अपनायें जीवन सुरक्षित बनायें। दो गज दूरी बनायें रखें। बार-बार साबुन से हाथ धोएं। मास्क का उपयोग करें। लक्षण होने पर तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें। कोरोना जानकारी हेतु 1800-180-5145 पर काल करें। कोरोना से घबराने की आवश्यकता नहीं है सावधानियाँ बरते सुरक्षित रहें* आदि मार्गदर्शी वाक्यों का उल्लेख होना अनिवार्य है।
कोविड हेल्प डेस्क पर कोविड-19 के सम्बन्ध में अपेक्षित सामान्य जानकारी रखने वाले एक कर्मचारी को रोस्टर के आधार पर दो सप्ताह के लिये तैनात किया जायेगा, जो मास्क एवं ग्लब्स से युक्त होगा तथा आगन्तुकों से दो गज की दूरी निरन्तर बनाये रखेगा। कोविड हेल्प डेस्क पर सेनेटाजर, थर्मल स्कैनर एवं पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी तथा लक्षणात्मक व्यक्तियों के ऑक्सीजन संतृप्तीकरण की जॉच पल्स ऑक्सीमीटर करने पर रीडिंग 94 प्रतिशत से कम आने पर प्रकरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी/निकटस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/जिला चिकित्सालय को सन्दर्भित किया जायेगा। हेल्प डेस्क द्वारा सभी कर्मचारी/जनता को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने एवं सक्रिय उपयोग हेतु प्रेरित किया जायेगा तथा स्क्रीनिंग के दौरान खांसी, बुखार, साँस लेने में पेरशानी, गले में खराश पाये जाने पर सूचना टोल-फ्री नं0-1800-180-5145 अथवा जनपदीय नियंत्रण कक्ष 05362-220189, 240203, 240654 पर दी जायेगी।
कार्यालयाध्यक्ष द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा कि कोविड-19 लाक्षणिक कर्मचारी ड्यूटी पर न आये। कार्यालय परिक्षेत्र में तम्बाकू उत्पादों का प्रयोग न किया जाय तथा समस्त कर्मचारियों द्वारा आरोग्य सेतु एप अवश्य डाउनलोड किया जाय।
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित