KDNEWS/सुलतानपुर-बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु पात्र प्रतिभावान एवं विशिष्ठ गायक से नामांकन 30 सितम्बर, 2020 तक आमंत्रित।

0 202

बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु पात्र महानभाव से नामांकन 30 सितम्बर, 2020 तक आमंत्रित।

    सुलतानपुर 04 सितम्बर/उ0प्र0 शासन, संस्कृति अनुभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार प्रदेश/जनपद में दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान एवं विशिष्ठ गायक को वित्तीय वर्ष 2020-21 में ‘‘बेगम अख्तर पुरस्कार‘‘ दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अन्तर्गत चयनित कलाकार को रूपये 05 लाख मात्र नकद धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्त्रि पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा, जिसके लिये जनपद के पात्र महानभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर 30 सितम्बर, 2020 तक अवश्य संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ को उपलब्ध कराया जाना है। 

यह जानकारी जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने देते हुए बताया कि बेगम अख्तर पुरस्कार प्रतिवर्ष दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक को जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ठ आयाम स्थापित किये हों तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो, को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बेगम अख्तर पुरस्कार के लिये पात्र महानभाव उ0प्र0 का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि उ0प्र0 होना चाहिये। कलाकार की आयु 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिये। कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिये। यह पुरस्कार कलाकार के गायन क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिये।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.