यूपी/अमेठी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल की मंहगाई को लेकर किया प्रदर्शन
चंदन दुबे की रिपोर्ट
पिछले छह साल से डीजल-पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने मूल्य वापसी को लेकर प्रदर्शन किया।कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर तख्तियां लेकर उतरे।एक ठेले पर बाईक को प्रदर्शित किया।ताकि भाजपा गठबन्धन सरकार की समझ में आ जाय।डीजल की मंहगाई बन्द करो।पेट्रोल की वृद्धि वापस लो, जनता का शोषण बन्द करो के नारे भी लगे। कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य प्रेम नारायण त्रिपाठी के पर्यबेक्षण में प्रदर्शन शुरू हुआ।
प्रदर्शन में जिला महामंत्री नरसिंह बहादुर सिंह,डां अरविन्द कुमार चतुर्वेदी, बिनोद मिश्र, डॉ नरेंद्र मिश्र, सरबेश सिंह, पूर्व प्रमुख संग्रामपुर जिया लाल कोरी,प्रदेश कांग्रेस सचिव देव नारायण बर्मा,ब्लाक अध्यक्ष भादर सुनील कुमार सिंह,अशोक सिंह हिटलर,अशोक कुमार शुक्ल,भारत धुरिया,उदय राज यादव,कांग्रेस छात्र संगठन जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र,शुभम सिंह,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आदित्य सिंह, बंशी शुक्ल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलावती मौर्य कांग्रेस पिछला प्रकोष्ठ भेटुआ ब्लाक अध्यक्ष राम किशुन पाल आदि ने बिरोध प्रदर्शन में बढ चढ कर भागेदारी निभाई।कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा ब्यवस्था में लगे।उप पुलिस अधीक्षक अमेठी,प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अमेठी श्याम सुंदर उप निरीक्षक बृजभूषण पाठक सहित भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए उप जिलाधिकारी अमेठी योगेन्द्र सिंह ने अमेठी दुर्गापुर रोड पर कांग्रेस नेताओं का ज्ञापन पांच सूत्री लिए और सरकार तक पहुंचाने का वादा किया।
कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता डां अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी 21 रूपये, डीजल के दाम में 26 रूपये बढोत्तरी लाक डाउन से अव तक की।जिसे केंद्र सरकार वापस ले।प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को बिफल करने की रणनीति धरी रह गई।