KDNEWS-भेटुआ ब्लाक में कृषि रक्षा इकाई की तकनीकी सहायक टीम ने धान की फसल का किया निरीक्षण

0 401

@यूपी/अमेठी-भेटुआ ब्लाक में कृषि रक्षा इकाई की तकनीकी सहायक टीम ने धान की फसल का किया निरीक्षण

चंदन दुबे की रिपोर्ट

ब्लॉक भेटुआ कृषि रक्षा इकाई के तकनीकी सहायक टीम प्रभारी अनिल,धनश्याम व धर्मेन्द्र यादव और एडवोकेट कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में ग्राम दलशाहपुर में धान की फसल का निरीक्षण किया।उन्होंने किसानों को आवश्यक जानकारी रोग आदि के विषय में बताई।किसानों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया।

गांव के किसान मथुरा मिश्र,त्रिवेणी प्रसाद,नकछेद,राजेश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।सभी ने कृषि विभाग की इस अनूठी पहल का स्वागत किया कर कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।टीम ने कहा कभी कोई भी समस्या हो कार्यालय आये सम्पूर्ण समाधान किया जायेगा।

वास्तव में यह कृषि विभाग की बहुत सराहनीय प्रयास है।जिससे किसानों को घर बैठे समस्या समाधान मिलेगा।इसको शाशन प्रशासन को अनिवार्य रूप से लागू करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.