KDNEWS/सुल्तानपुर आरटीओ ने दी जानकारी,व्यावसायिक वाहनों का होगा डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन।

0 230

व्यावसायिक वाहनों को डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन हेतु प्रशिक्षण आयोजित।

सुल्तानपुर में भी व्यावसायिक वाहनों का होगा डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन। यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए व्यवसायिक वाहन डीलर करेंगे पंजीयन। एआरटीओ प्रशासन माला वाजपेई की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन कार्यालय में संक्षिप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम। 14 सितंबर से होगी डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन की शुरुआत। आरटीओ प्रशासन माला बाजपेई द्वारा दी गई जानकारी।

       सुलतानपुर 04 सितम्बर/ परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 के दिशा निर्देशों के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) माला बाजपेयी ने सूचित किया है कि व्यावसायिक वाहनों का डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन  हेतु निर्णय लिया गया है। जनपद के समस्त व्यावसायिक डीलरों को उक्त प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु  उप संभागीय परिवहन कार्यालय सुलतानपुर  में आज प्रातः 11 बजे बैठक कर समस्त व्यावसायिक डीलरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

उन्होंने बैठक में डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से अवगत कराया और उनकों यूजर आईडी एवं पाश्वर्ड तैयार कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 14 सितम्बर, 2020 से डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। प्रशिक्षण में जनपद में समस्त व्यावसायिक वाहनों के डीलरों द्वारा समय से प्रतिभाग लिया गया।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.