सुलतानपुर कूरेभार: पुलिया से टकराई बाइक, 32 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

18

सुलतानपुर: पुलिया से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
कूरेभार, सुलतानपुर। सेउर–चमुर्खा मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ढेसरुवा तकिया निवासी मोहम्मद आजाद (लगभग 32 वर्ष) पुत्र स्व. अब्दुल रज्जाक अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सेउर–चमुर्खा मार्ग पर अज्ञात परिस्थितियों में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रयेस दीक्षित ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल पहुंची पत्नी फातिमा और अन्य परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
बताया जाता है कि मृतक छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी कोई संतान जीवित नहीं है। कुछ समय पूर्व जन्मी एक पुत्री की भी असामयिक मृत्यु हो चुकी है, जिससे परिवार पहले से ही दुखों से गुजर रहा था। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

पूरी खबर देखें AWADHI TAK चैनल पर।

कूरेभार सुलतानपुर में भागवत कथा का भव्य आयोजन | 14 फरवरी भंडारा

सुलतानपुर सड़क हादसा, कूरेभार बाइक दुर्घटना, सेउर चमुर्खा रोड एक्सीडेंट, युवक की मौत, Sultanpur road accident, Kurebhar news, bike hit culvert case, UP accident news

SultanpurNews #Kurebhar #RoadAccident #BikeAccident #UPNews #BreakingNews #LocalNews #AccidentCase #PoliceInvestigation #SadNews

Comments are closed.