लंभुआ में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक अजीमुद्दीन की मौत

3

ब्रेकिंग लंभुआ: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप।


लंभुआ (सुलतानपुर)। कोतवाली लंभुआ क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीमुद्दीन पुत्र मौलवी हसन अली के रूप में हुई है। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली लंभुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।
फिलहाल सड़क हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

https://www.facebook.com/share/v/16gJayzUk6

आप का चर्चित लाइव शो “पूछता है सुलतानपुर”,देखे सप्लाई विभाग में शिकायतों का लगा अम्बार, नही हो रही सुनवाई।

लंभुआ सड़क हादसा, सुलतानपुर एक्सीडेंट, युवक की मौत, कोतवाली लंभुआ, ब्रेकिंग न्यूज़

KDNEWSDIGITAL #AWADHITAK #लंभुआ #सुलतानपुर #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज़ #युवककीमौत

Comments are closed.