स्पेक्ट्रम संस्थान सुलतानपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम का सफल आयोजन |
स्पेक्ट्रम समूह के प्रांगण में हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन
नारी सुरक्षा • नारी सम्मान • नारी सशक्तिकरण
सुलतानपुर। स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जमोली कूरेभार में आज मिशन महिला शक्ति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
इस अवसर पर कूरेभार थाने से वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक गृजेश कुमार, कांस्टेबल राहुल एवं सहबाज़, साथ ही महिला पुलिसकर्मी नेहा, प्रियंका, आकांक्षा और अंजुलता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया और स्वावलंबन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में स्पेक्ट्रम एकेडमी एवं फार्मेसी संस्थान की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संस्थान की ओर से अद्वैत फाउंडेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी राम किशोर पाण्डेय, प्रबंधक आनन्द सावरण, एच.आर. मैनेजर अनूप मिश्र, ऑपरेशनल मैनेजर ज्योति शर्मा, फार्मेसी संस्थान के निदेशक आशीष दीक्षित, विवेक वर्मा, अभिषेक पाण्डेय, एकेडमी के प्रधानाचार्य दीपक उपाध्याय, सुशील चौधरी, दीप्ति साहू सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना था ताकि वे समाज में आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें।
#MissionShakti #NariShakti #SultanpurNews #WomenEmpowerment #SpectrumInstitutions #SelfDefence #NariSuraksha
सुलतानपुर: स्पेक्ट्रम इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम, 150 छात्राएँ हुईं जागरूक
Comments are closed.