- Advertisement -
MLC पर MLA का पलटवार: शाशन प्रशासन पर दबाव बनाने का सिर्फ हथकंडा
सुलतानपुर ब्रेकिंग
सुलतानपुर। जिले की सियासत में अब नया मोड़ देखने को मिला है। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा लिखे गए पत्र पर शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने पलटवार किया है।
- Advertisement -
विधायक विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजते हुए एमएलसी के पत्र को शासन-प्रशासन पर दबाव बनाने का हथकंडा करार दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई योगी सरकार की नीति के तहत हो रही है।
विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने जिलाधिकारी को जो पत्र भेजा था, वह सरकारी आदेशों और नीतियों के अनुरूप था। आरोप लगाया कि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह शासनादेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं और उन पर विश्वास भी नहीं करते।
गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व विधायक इंद्रभद्र सिंह की प्रतिमा अतिक्रमण के रूप में हटाए जाने का मामला सामने आया है, जिस पर यह विवाद और तेज हो गया है।
- Advertisement -
सुलतानपुर ब्रेकिंग, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, योगी सरकार अतिक्रमण, सुलतानपुर राजनीति, इंद्रभद्र सिंह प्रतिमा विवाद, सुलतानपुर न्यूज
डीएम के आदेश पर जिलेभर में छापेमारी, 17 दुकानों से 21 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र
देखे KD NEWS DIJITAL चैनल पर
सुल्तानपुर में सबसे सस्ती टाइल्स और सैनेटरी की दुकान | Hindustan Tiles & Hardware, Kurebhar Bazaar
Comments are closed.