पंचायत चुनाव समय पर होंगे, 75 जिलों में पहुंच चुके मतपत्र: सुलतानपुर में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान
सुलतानपुर: पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों के बीच पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट 2026 पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे, इसमें किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए।
राजभर ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र छप चुके हैं और 75 जिलों में भेजे भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 तारीख को किया जाएगा और पूरी चुनाव प्रक्रिया तय समय-सारिणी के अनुसार आगे बढ़ रही है।
पत्रकारों द्वारा एसआईआर की समय सीमा बढ़ाने के सवाल पर भी उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं नियमों के तहत पूरी की जा रही हैं।
इस दौरान सुभासपा विधायक बेनीराम से जुड़े नाले पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम को कथित तौर पर फोन पर हड़काने के वायरल ऑडियो के मामले पर भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विधायक का बचाव करते हुए कहा कि ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। यदि लेखपाल आरोप लगा रहा है तो मोबाइल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करे।
उन्होंने कहा कि यह मामला नियम 51 के तहत विधानसभा में उठाया जा चुका है। जहां वास्तविक नाला है, वहां ठेकेदारों द्वारा फ्लैट बना लिए गए हैं और वे नाले का रुख दूसरी जमीन से मोड़ना चाहते हैं। विधायक की मांग है कि नाला उसी स्थान से निकाला जाए जहां उसका वास्तविक अस्तित्व है। राजभर ने यह भी स्पष्ट किया कि नाले की जमीन पर विधायक का कोई मैरिज लॉन नहीं बना है और भूमि की चार बार पैमाइश हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पार्षद राजनीतिक प्रेरणा से बयानबाजी कर रहा है।
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, सुभासपा जिलाध्यक्ष विनीत सिंह, संगठन मंत्री मनोज शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।
आखिर कौन है चारु निगम,क्या है उनका प्लान,आइये जाने सिर्फ KD NEWS DIGITAL पर
SP Charu Nigam Action Mode: सुलतानपुर चौक में पैदल गश्त, जनता से सीधा संवाद
ओम प्रकाश राजभर, पंचायत चुनाव 2026, मतपत्र 75 जिले, सुलतानपुर प्रेस वार्ता, SIR सूची, पंचायत चुनाव अपडेट, सुभासपा, यूपी पंचायत चुनाव, बेनीराम नाला विवाद
Comments are closed.