राहुल गांधी के आवाहन पर दिल्ली रवाना हुए सुल्तानपुर के कांग्रेसी | Vote Chor
राहुल गांधी के आवाहन पर दिल्ली रवाना हुए सुल्तानपुर के कांग्रेसी
सुल्तानपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के आवाहन पर 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट चोर, गद्दी छोड़” रैली में शामिल होने के लिए सुल्तानपुर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
दिनांक 12 दिसंबर 2025 को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से सुहेलदेव एक्सप्रेस द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलाहुद्दीन हाशमी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहसिन सलीम, शहर कांग्रेस के प्रवक्ता हामिद राईनी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अतहर नवाब, कांग्रेस नेता मोहम्मद अतीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली के लिए रवाना हुए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र की रक्षा, चुनावी पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही है। सुल्तानपुर से रवाना हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ दिल्ली पहुंचेंगे।
Comments are closed.