तीसरी मंज़िल से गिरने से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि का निधन |
तीसरी मंज़िल से गिरने से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि का निधन।
सुलतानपुर।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि की तीसरी मंज़िल से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, नगर के मेजरगंज गली स्थित अपने आवास पर वह किसी कारणवश तीसरी मंज़िल से नीचे गिर गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिवकुमार अग्रहरि बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही समर्थकों और परिचितों में शोक की लहर फैल गई।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Sultanpur News
Former Nagar Palika Chairman Death
Shivkumar Agrahari News
Sultanpur Breaking News Today
नगर पालिका सुलतानपुर
मेजरगंज गली सुलतानपुर
Lucknow Refer News
ShivkumarAgrahari
SultanpurNews
BreakingNews
पूर्वनगरपालिकाध्यक्ष
सुलतानपुर
AccidentNews
UttarPradeshNews
सुलतानपुर में 56 राजकीय नलकूप होंगे रीबोर | किसानों को मिलेगी राहत।
Comments are closed.