सुलतानपुर: अजमगढ़ ग्राम पंचायत के सफाईकर्मी पर विभागीय कार्रवाई, वित्तीय अनियमितता व लापरवाही की जांच शुरू

2

सुलतानपुर। जनपद सुलतानपुर के विकास खंड अखण्डनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत अजमगढ़ में तैनात सफाईकर्मी देवीदीन के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता और कर्तव्यों में लापरवाही के आरोपों को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अखण्डनगर की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया है।
प्राथमिक जांच में आरोप है कि संबंधित सफाईकर्मी द्वारा गांव में नियमित साफ-सफाई कार्य नहीं किया गया। सार्वजनिक स्थलों, नालियों, विद्यालय, खंडजा मार्ग और पंचायत भवन परिसर में अपेक्षित सफाई व्यवस्था नहीं पाई गई। साथ ही सरकारी धन के उपयोग में अनियमितता और बिना सूचना अनुपस्थित रहने जैसे आरोप भी सामने आए हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने जांच अधिकारी नामित कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारी के वेतन और भत्तों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर की जाएगी तथा रिपोर्ट के अनुसार नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पूरी खबर KD NEWS DIGITAL चैनल पर।

“हाल क्या है दिलों का?” UGC पर जनता ने खोला दिल | सुलतानपुर

सुलतानपुर सफाईकर्मी कार्रवाई, अजमगढ़ ग्राम पंचायत, अखण्डनगर ब्लॉक, वित्तीय अनियमितता, पंचायत जांच, district panchayat raj officer, sanitation worker inquiry, up panchayat news

Sultanpur #PanchayatNews #DepartmentalAction #SanitationWorker #Akhandnagar #FinancialIrregularity #UPNews #LocalAdministration #Inquiry #BreakingNews

Comments are closed.